कसिया: शिवाजी नगर में तलाब में नहाते समय दो बच्चों के डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
कसया थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में स्थिति तलाब में नहाने गये दो बच्चों की तलाब में डूबने से मौत हो गयी है। मृतकों में बिलाल 13 वर्ष पुत्र जैनुल व महताब 10 वर्ष पुत्र असलम निवासी रामनगर थाना कसया है। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, कसया पुलिस मौके पर पहुँच है।