डेहरी: डेहरी सहित विभिन्न इलाके में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,839500 का किया जुर्माना, SP ने दी जानकारी ।
Dehri, Rohtas | Mar 29, 2024 रोहतास एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से डेहरी सहित विभिन्न थाने क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में किए गए सघन वाहन चेकिंग के दरम्यान रोहतास पुलिस के द्वारा यातायात नियमों के विभिन्न धाराओं के तहत कुल 839500/रुपए की शमन राशि अधिरोपित की गई है।