खगड़िया: सदर अस्पताल में शिविर लगाकर की गई दो दर्जन दिव्यांगों की स्वास्थ्य जांच
सदर अस्पताल में आयोजित शिविर के दौरान दो दर्जन दिव्यांगों का जांच किया गया. डॉक्टर अभय कुमार द्वारा दिव्यांगों के दिव्यांकता का जांच किया गया. बताया जा रहा है कि दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर दिव्यांगों द्वारा इस शिविर में जांच कराया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से दिव्यांग अपना जांच करने के लिए आए हुए थे.