बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के पचा गोटिया में दबंगों ने युवक को पीटकर किया घायल
सीबीगंज थाना क्षेत्र के पचा गोटिया में आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है, और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है ।