बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर सदर हवालात से दो कैदी हुए फरार, एसपी सिटी राहुल भाटी ने दी जानकारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर सदर हवाला से दो कैदी सरिया काट कर फरार हो गए। लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। फरार हुए कैदियों की तलाश में एसओजी व पुलिस दबिश दे रही है। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार हुए दोनों कैदी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।