बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कला में ई-रिक्शा पलटने से एक युवक हुआ घायल
अलीगंज थाना क्षेत्र के राजपुर कला में ई रिक्शा पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अतुल कुमार पुत्र सोमपाल निवासी राजपुर कला थाना अलीगंज ने बताया कि वह डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम करता है। अचानक से ई रिक्शा पलट गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।