बदायूं: कछला गंगा का जलस्तर बढ़ा, शिवभक्त कांवड़ियों से कम पानी में स्नान करने की अपील, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
Budaun, Budaun | Jul 30, 2026 बदायूं के कछला गंगा घाट पर नरौरा बैराज से एक लाख चालीस हजार 452 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए शिवभक्त कांवड़ियों से कम पानी में ही स्नान करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए गहरे पानी में जाना खतरे से खाली नहीं है।