बक्सर: डीएम के निर्देश के आलोक में एमपी उच्च विद्यालय परिसर में माइक्रो आब्जर्वर का हुआ प्रशिक्षण, 240 हुए प्रशिक्षित
Buxar, Buxar | May 15, 2024 DM के निर्देश पर बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया. आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 240 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया.प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण एके जॉय सामान्य प्रेक्षक द्वारा किया गया. सामान्य प्रेक्षक द्वारा प्रशिक्षण के सभी कमरों का निरीक्षण किया गया.