बक्सर: लोकसभा चुनाव को लेकर बक्सर स्थित एमपी हाईस्कूल में माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | May 15, 2024 लोक सभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 240 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण सामान्य प्रेक्षक ए०के० जॉय, भा०प्र०से० द्वारा किया गया।