बक्सर: हार्वेस्टर मालिक को मनोहरपुर बधार में पीटने वाला ड्राइवर व सहायक पंजाब से गिरफ्तार, नगदी लेकर बाइक से हुए थे फरार.
Buxar, Buxar | May 14, 2024 हार्वेस्टर मालिक को मारपीट कर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब स्थित उनके ठिकानों से गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपितों को पुलिस इटाढ़ी थाना ले आई. गिरफ्तार होने वालों में पंजाब के तरनतार जिला अंतर्गत चोलाशाही थाना के गरका निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा तथा उसी गांव के जोवनप्रीत सिंह शामिल हैं.