डोमचांच: डोमचांच में 15 वर्षों से अधूरा स्कूल भवन, एक हजार छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
मसमोहन के स्थानीय लोगों ने रविवार को 12 बजे बताया कि डोमचांच प्रखंड के उत्क्रमित प्लस-2 उच्च विद्यालय, मसमोहना में 64 लाख रुपये की लागत से बनने वाला स्कूल भवन पिछले 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है। भवन में पर्याप्त कक्षाओं की कमी के कारण करीब 1,000 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।