कोंडागांव: आस्था और परंपरा का संगम: बफना मड़ई में पहुंचे पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद
बफना ग्राम में शनिवार को आयोजित वार्षिक देव मड़ई में क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम शामिल हुए। इस पारंपरिक मेले में आसपास के कई गांवों के देवी-देवता एकत्रित होते हैं, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आयोजन संपन्न होता है।मेला स्थल पहुंचकर मोहन मरकाम ने देवी-देवताओं के दर्शन किए।