शाजापुर: कुकड़ी बंजारा के डेरे में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग में जला घर व घर में रखा सारा सामान
शाजापुर रविवार को दोपहर 1:00 मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुकड़ी बंजारा के डेरे में आग लगने की घटना सामने आई है । बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई, जिसमें घर में रखा सामान और घर जलकर खाक हो गया।आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल कार्रवाई की और आग को बुझाने में सफल रहे। सरपंच सुनील सौराष्ट्रीय ने बताया।