रामगढ़: रामगढ सरकारी अस्पताल बना जेबकतरों का नया ठिकाना, दो हफ्तों में 15 से ज्यादा लोग हुए शिकार, युवती का मोबाइल भी छीना
Ramgarh, Alwar | Jun 11, 2026 रामगढ़ कस्बे में इन दिनों जेबकतरा गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। झपट्टा मार गिरोह के बाद अब जेबतराशों ने भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों और अस्पतालों को अपना निशाना बना लिया है। सबसे ज्यादा घटनाएं उपजिला अस्पताल में सामने आ रही हैं, जहां पिछले दो सप्ताह में 15 से 20 मरीजों और उनके परिजनों की जेब कटने तथा सामान चोरी होने की वारदातें हो चुकी हैं। अस्पत