दरभंगा: बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का 52वां राज्य सम्मेलन 20 और 21 जून 2026 को लहेरियासराय, दरभंगा में आयोजित होगा
दरभंगा शहर के लहेरियासराय स्थित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कार्यालय परिसर में बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ( बीएसएसआर यूनियन )के राज्य अध्यक्ष के डी प्रताप की अध्यक्षता में स्वागत समिति गठन हेतु दरभंगा जिला स्थित श्रमिक संगठनो एवं स्वतंत्र फेडरेशनो के नेतृत्वकारी साथियों की एक व्यापक बैठक संपन्न हुआ। यह जानकारी रविवार को दोपहर 3 बजे दी गई।