राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार को डीग में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। स्थानीय नेहरू पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।