हरदोई: जरारा गांव में रास्ते के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, किया गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Feb 27, 2026 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जरारा गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनका पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद है।आरोप है कि पड़ोसी गाली गलौज कर रहे थे भाई प्रदीप ने मना किया तो उन लोगों के द्वारा प्रदीप पर धारदार हथियार से हमला किया गया।इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी पुलिस ने घायल प्रदीप को टोडरपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से हरदोई के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।