चंदेरी: ग्राम नयाखेड़ा में विधवा महिला की जमीन पर दो लोगों का कब्जा, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया सिरस कुवर लोधी निवासी नया खेड़ा ने बताया कि 13 जनवरी से 21 जनवरी की शाम 4:00 बजे तक ग्राम हिरावल के निवासी सुरेश लोधी और भोगीराम लोधी अश्लील गालियां देते हैं और मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं क्योंकि उन्होंने हमारी जमीन पर कब्जा किया है चंदेरी पुलिस ने दोनों आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।