पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के० नगर थाना ने एक अभियुक्त को देशी कट्टा और चार खोखा के साथ किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Purnea East, Purnia | Apr 5, 2026
पूर्णिया जिले के के० नगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन एक देशी कट्टा एवं चार खोखा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता मनोज साह, सा0 परोरा, वार्ड नं0 16, थाना के0 नगर, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए रविवार को दोपहर के लगभग 1 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया