पवई: पवई रेंज में कुएं में गिरे सियार का वन टीम ने किया सफल रेस्क्यू
सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा
Pawai, Panna | Jun 30, 2026 दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगदीशपुरा में आज मंगलवार शाम 4 बजे एक सियार के खुले कुएं में गिर जाने का मामला सामने आया। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल की सहायता से सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सियार को सुरक्षित बाहर निकाला।