शाहबाद: नगरिया मोड़ के पास बाइक आपस में टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
शाहाबाद कोतवाली के नगरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई जिससे एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। विनोद कुमार सिंह पुत्र नरेश सिंह और अर्पित सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी सैदपुर बाइक से आ रहे थे तभी दुर्घटना हुई।