खगड़िया: खगड़िया विधायक ने पंचवटी, बगडोव और अरैया में शोक संतप्त परिवारों से मिलकर दी सांत्वना
खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने रविवार शाम 4:00 बजे तक अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर हाल ही में हुई दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक सबसे पहले पंचवटी टोला पहुंचे, जहां निवासी दीपक महतो के पुत्र संज