चूरू: चूरू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन के बाद निकाला गया पथ संचलन
Churu, Churu | Oct 20, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से बागला खेल मैदान में श्री विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघचालक एवं विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने ध्वजारोहण और शस्त्र पूजन के साथ किया.