गंगोलीहाट: गंगोलीहाट कॉलेज में ABVP में बगावत, प्रमुख पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
गंगोलीहाट राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले ABVP के नगर इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने टिकट वितरण प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए सामूहिक इस्तीफा दे दिया। नेता आरोप लगाते हैं कि चुनावों में तानाशाही और मनमानी की गई, जिससे परिषद के समर्पित कार्यकर्ता प्रभावित हुए।