बटियागढ़: मनकपुरा गांव में सड़क हादसे में बाइक चालक सुरक्षा श्रमिक की मौत,रजपुरा पुलिस और बफरजोन अमला मौके पर पँहुचा
मड़ियादो बफरजोन के चौरईया केम्प में पदस्थ सुरक्षा श्रमिक राजकुमार यादव की मनकपुरा गांव में सड़क हादसे में दुःखद मौत हो गई,बताया जा रहा म्रतक श्रमिक बफरजोन के जंगलों में लगी आग बुझाकर वापिस कैम्प लौट रहा था जो देर रात बाइक अनियंत्रित होने से हादसे का शिकार हो गया,शुक्रवार सुबह घटना की सूचना के बाद रजपुरा थाना पुलिस व बफरजोन अमला मौक़े पर पँहुचा जांच शुरू की