कांके: मुंडा टोली के श्री महावीर मंदिर में वार्षिक महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया
Kanke, Ranchi | Apr 15, 2026 मुंडा टोली स्थित श्री महावीर मंदिर में वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे तक चले वार्षिक महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बता दें कि मंगलवार सुबह से ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हुआ। दोपहर में भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया