जखनिया: शराब के विवाद में युवक की हत्या का खुलासा, 8 महीने बाद आरोपी अभिषेक उर्फ दानी को किया गया गिरफ्तार
गाजीपुर में शराब को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में सादात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 8 महीने पुराने हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ दानी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने शिवधर किसान इंटर कॉलेज हरौली के पास से दबोचा। दरअसल, मामला 14 सितंबर 2025 का है, जब मौधिया बाजार में शराब लेने को लेकर विवाद हुआ था।