अनूपपुर: पसान मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर ज़ोर दिया गया
पसान कार्यालय में मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा की गई। नगर पालिका परिषद पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से जनता से सीधा संवाद करने की अपील की।