पिछोर: ग्राम पंचायत छिरवाहा निवासी फरियादी का आरोप, दबंगों ने जमीनी विवाद में पिता के साथ की मारपीट
ग्राम पंचायत छिरवाहा निवासी फरियादी ने आज रविवार शाम लगभग 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे ही ग्राम के पड़ोसी दबंग लोगों ने मेरे एवं मेरे पिता के साथ गाली गलौज कर बुरी तरह से मारपीट कर दी है।फरियादी ने बताया है कि जब हम अपनी जमीन की जुताई कर रहे थे उसी समय दबंग लोग आए और उन्होंने बुरी तरह से मारपीट कर दी। जिससे शरीर में कई जगह चोटे आई हैं।