कलान: कलान में स्कूल की दीवार तोड़ने और कब्जे के प्रयास का मामला, दबंगों पर पिता-पुत्र को पीटने का आरोप
शाहजहांपुर-थाना कलान क्षेत्र के गांव जखिया में स्कूल की दीवार तोड़कर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दबंगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की