दरभंगा: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में मासिक शौर्य संवाद की बैठक
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, दरभंगा द्वारा मासिक "शौर्य संवाद" बैठक का आयोजन गुरुवार को दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त) ने की। बैठक में पुलिस हेल्प-डेस्क एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।