जगाधरी: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन आरोपियों को यमुनानगर बस स्टैंड चौक से पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया के उन्हें सूचना मिली थी तीन लड़के यमुनानगर बस स्टैंड चौक पर किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। जिन्हें पकड़ने पर उनकी पहचान टैगोर गार्डन निवासी के रूप में हुई है। तीनों से तीन चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।