20 फ़रवरी को शुरू होने वाले हरियाणा के बजट सत्र से पहले आज यमुनानगर पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि लोगों को ध्यान में रखकर इस बजट को पेश किया जाएगा। पहले भी जो बजट आए उसे लोगों को लाभ ही मिला है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा अपनी बलबूते पर पूरे देश में जाना जाता है।