जगाधरी: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से करवाया गया यमुनानगर के निजी होटल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सेमिनार।
यमुनानगर के एक निजी होटल में आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से क्लोरीन प्रशिक्षण और सेफ्टी किट इस्तेमाल संबंधित सेमिनार का आयोजन करवाया गया। इसमे जिला भर के पंप ऑपरेटर ने हिस्सा लिया । यहां पर क्लोरीन गैस के उपयोग, रखरखाव एवं सेफ्टी किट के बारे में आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई ।