जगाधरी: थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन चोरों को किया गिरफ्तार
टैगोर गार्डन के रहने वाले तीन चोरों को पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन्होंने एक बाइक चोरी करने के बाद घर पर खड़ी दूसरी खराब बाइक में उसका सामान डाल दिया। पुलिस ने जब इन तीनों से पूछताछ की तो इन्होंने वारदात कबूली है। फिलहाल पुलिस ने इनको कोर्ट में पेश करने के बाद हिरासत में भेज दिया है।