बांदा: शहर के लोहार तलैया मर्दन नाका मोहल्ले में अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Jan 11, 2026 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहार तलैया मर्दन नाका मोहल्ले मे अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहार तलैया मर्दन नाका मोहल्ले का निवासी था।