बांदा: गलौली गांव के पास ट्रैक्टर से गिरकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने की पोस्टमार्टम की कार्रवाई
Banda, Banda | Jan 11, 2026 बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गलौली गांव के पास ट्रैक्टर से गिरने की वजह से किसान की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।