पाकरटांड: पाकरटांड में कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआईआर को लेकर विधायक की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पाकरटांड में कांग्रेस पार्टी द्वारा एसआईआर को लेकर बुधवार को 1:00 बजे सिमडेगा विधायक की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत मतदाता होता है। ऐसे में किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची में ना छूटे इसके लिए इस प्रक्रिया में सभी लोग सहयोग करें और सभी लोगों का नाम जुड़वाने में सहयोग करें।