पिपरिया: सुरजीचक-रामनगर मोड़ पर पिपरिया पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो बाइक सवार तस्करों को किया गिरफ्तार
पिपरिया पुलिस ने सुरजीचक-रामनगर मोड़ से 20 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार 2 तस्कर को गिरफ्तार कर उसे गुरुवार अपराह्न 1:30 बजे पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने मामले में सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी रंजीत सिंह के पुत्र चुनचुन कुमार को तथा इसी गांव के रहने वाले महेश सिंह के पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार किया है.