बालोद: 3 लाख के चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने शिक्षक को सुनाई 6 माह की जेल की सजा, कहा- बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा है भरोसा
Balod, Balod | Jun 18, 2026 जिला न्यायालय बालोद ने तीन लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी प्रधान पाठक षडप्रकाश किरण कटेन्द्र को दोषी करार देते हुए छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर यह फैसला सुनाया।