उरई: राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पहली बारिश ने खोली पोल, जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
Orai, Jalaun | Jun 22, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज तेज बारिश ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोली, वहीं तेज बारिश के बाद इमरजेंसी के बाहर पानी भर गया, जिससे लोगों को निकालने में काफी परेशानी हुई और कई लोग भर पानी में गिर गए जिससे उन्हें चोट भी आई है।