सगड़ी: रौनापार पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में वांछित बाल अपचारी को कल्याणपुर पुलिया से अभिरक्षा में लिया
Sagri, Azamgarh | May 20, 2026 आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक मधुसूदन मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष को कल्याणपुर पुलिया से अभिरक्षा में लिया । वहीं पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई ।