बड़ौद: नगर में श्री सती माता एवं पोलिया महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ संपन्न
राजपूत समाज द्वारा वार्ड क्रमांक 14 में आयोजित श्री सती माता एवं पोलिया महाराज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ दोपहर 2 बजे बाद संपन्न हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा। महोत्सव के तहत प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन एवं हवन का आयोजन