चिन्यालीसौड़: पुलिस ने चिन्यालीसौड़ के नगुण बैरियर पर तीर्थ यात्रियों का जूस पिलाकर किया स्वागत, सुरक्षित चारधाम यात्रा का दिया संदेश
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा सुरक्षा के तहत पुलिस जवान लगातार काम कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और पैरामिलेट्री के जवानों ने जनपद के प्रवेश द्वार पर तीर्थयात्रियों को जूस पिलाकर स्वागत किया। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिया।