द्वारका: डाबड़ी थाना पुलिस ने 2122 क्वार्टर शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
डाबड़ी थाना की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले खुलासा करते हुए 42 कार्टन शराब बरामद किया है, जो सिर्फ हरियाणा में ही बिकने के लिए मान्य थी। इस मामले में एक शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान प्रिंस के रूप में हुई है, यह महावीर एंक्लेव का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने 42 कार्टून में भरी हुई 2,122 क्वार्टर शराब बरामद की।