द्वारका: IGI एयरपोर्ट पर यात्री की पोल खुली, ट्रॉली बैग में छिपाई थी 1.35 करोड़ की विदेशी करेंसी
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने विदेशी करेंसी की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा किया है। इस मामले में 1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा की कीमत की विदेशी करेंसी बरामद की गई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक को तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की पोल आइडिया एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर लगे चेकिंग के दौरान खुली। बरामद करेंसी में यूएस, सऊदी और कतार की करेंसी थी