हाथरस: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत जनपद स्तर पर आयोजित मैराथन दौड़ को BLS इंटरनेशनल स्कूल से SP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जनपद हाथरस की सदर तहसील क्षेत्र के BLS इंटरनेशनल स्कूल से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन हेतु जनपद स्तर पर आयोजित की गई मैराथन दौड़ को पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, दौड़ में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं एवं पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया और समाज को महिला सुरक्षा का संदेश दिया।