जांजगीर: टेलीग्राम के जरिए डबल मुनाफा का झांसा देकर युवक से 27 लाख से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर पुलिस की कार्रवाई
थाना चाम्पा क्षेत्र की निवासी 32 वर्षीय युवक राजेश कुमार सोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया, जहां उसे निवेश पर दोगुना लाभ दिलाने का लालच देकर करीब 27.26 लाख की रकम ठग ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना सायबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई।