स्याना: नगर के मोहल्ला पट्टी डहर में झगड़ा कर रहे दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों घायल, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Apr 3, 2026
नगर के मोहल्ला पट्टी दहर में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे दो युवकों में जमकर मारपीट हुई। वही मारपीट के दौरान दोनों युवक घायल हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोहल्ला पट्टी डायरी में दो युवक आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर रहे थे बताया कि दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया है।