गनाेड़ा: सली पीपली में मारपीट के मामले में मोटागांव थाने में केस दर्ज
गनोड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सली पीपली मे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया हे। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी रामेश्वर पिता नानालाल कटारा निवासी टामटिया ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए गोविंद पिता छगनलाल मईड़ा एवं सुरेश पिता कानजी माल निवासी दोनों टामटिया के खिलाफ मोटागांव थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे।